उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में मिशन शक्ति के तहत आज ‘पिंक समाधान दिवस’, महिलाओं की शिकायतों को मिलेगी प्राथमिकता

कानपुर जिले में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में विशेष बदलाव किया गया है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इसे ‘पिंक समाधान दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर स्वयं बिल्हौर तहसील में मौजूद रहकर महिला फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस और विकास विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ताकि भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही पारदर्शी तरीके से समाधान किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button