उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए प्रयागराज में आज विशेष कैंप, नए वोटर बनने का सुनहरा मौका

आगामी चुनावों की तैयारियों और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से प्रयागराज जिले की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में 17 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO) उपस्थित रहकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम करेंगे। इसके अलावा, सूची में संशोधन, नाम हटवाने या पते में परिवर्तन के लिए भी फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों (आयु और निवास प्रमाण पत्र) के साथ अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर इस अभियान का लाभ उठाएं। मतदाता हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Back to top button