उत्तर प्रदेशलखनऊ

आरएमएलएनएलयू का 5वां दीक्षांत समारोह आज, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे मेधावियों को सम्मानित

राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) में 17 अक्टूबर को 5वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक व उपाधियां देकर सम्मानित करेंगे। इस आयोजन में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा कुल 260 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं, जबकि विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को 20 पदकों से नवाजा जाएगा। विधि शिक्षा के क्षेत्र में यह समारोह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Back to top button