सिटी पोस्ट लाइवबिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड में कृषि विभाग के बीटीएम (Block Technical Manager) पद पर तैनात महिला अधिकारी अर्यमा दीप्ति, जो शुक्रवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थीं, उन्हें पुलिस ने छपरा से बरामद कर लिया है।
शुरुआती सूत्रों के अनुसार, महिला अधिकारी को उनके प्रेमी के साथ पाया गया है, हालांकि पुलिस आधिकारिक प्रेस वार्ता के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करने की बात कह रही है।

