भीम कथावाचक अर्चना सिंह बौद्ध ने कथा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर कैसी बातें कह दीं! अब इनके साथ हो रहा ये सब..

Editorial Desk
1 Min Read

UP News:कानपुर देहातके रसूलाबाद क्षेत्र में स्थित मलखानपुर गांव में खुद को भीम कथा वाचक कहने वाली कथा वाचक अर्चना सिंह बौद्ध द्वारा कथा आयोजित की जा रही थी. मगर अब भीम कथा वाचक अर्चना सिंह बौद्ध विवादों में आ गई हैं.

आरोप है कि कथा करने के दौरान उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित और अभद्र टिप्पणियां की और सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानबाजी की.

बता दें कि जैसे ही अर्चना सिंह बौद्ध के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, क्षेत्र में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने भीम कथा वाचक अर्चना सिंह बौद्ध को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया. वीडियो में दिख रहा है कि अर्चना सिंह बौद्ध कथा में देवी मां, काली मां, भगवान हनुमान, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण, भगवान शिव को लेकर विवादित और अभद्र बयानबाजी करती हुई दिख रही हैं.

Share This Article
Leave a comment